रैली निकाल दिया स्वराज का संदेश

0
90
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर में तिलक विद्या मंदिर विद्यालय द्वारा देश के महान नायक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। विद्यालय में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के चित्र पर आयोजक बलभद्र सिंह, सीताराम शर्मा द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी ने कहा कि देश की आजादी में बाल गंगाधर तिलक का आम योगदान था। उनके नारे स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मै इसे लेकर रहूगा ने देश की आजादी में क्रांति ला दी थी। इस दौरान विद्यालय द्वारा रैली निकाली गई। रैली में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की झांकी सजाई गई। रैली छबडो के मोहल्ले से प्रारंभ होकर कटलागेट, सदर बाजार, रघुनाथ मंदिर, न्यू मार्केट, सब्जी मंडी सहित विभिन्न मार्गो से होती हुई विद्यालय पहुंची। रैली पर शहर के गणमान्य लोगों ने पुष्प वर्षा कर बालकों का हौसला बढ़ाया। रैली में सैकड़ो बालक बालिकाओं ने अनुशासन में रहकर भाग लिया। रैली में बालक बालिकाओं ने स्वराज के नारे लिखे तख्ती लेकर नारे लगाते चल रहे थे। इस अवसर को विद्यालय के आचार्य उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here