- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सवाई माधोपुर से खबर
सवाई माधोपुर।
पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण जिले के मखोली गांव में जगह-जगह रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सबसे अधिक प्रभावित रेलवे अंडरपास से गांव को जोड़ने वाला मार्ग है, जो पूरी तरह टूट चुका है। ऐसे में ग्रामीण मजबूरी में रेल ट्रैक पार कर गांव तक पहुंच रहे हैं, जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में है।
ग्रामीणों ने आज जिला कलेक्टर कानाराम को ज्ञापन सौंपकर रास्तों की तत्काल मरम्मत की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि रेल ट्रैक पार करने के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं सहित अन्य ग्रामीणों के साथ बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क मरम्मत कर वैकल्पिक सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रशासन से उम्मीद जताई जा रही है कि वह इस समस्या पर त्वरित कार्रवाई करेगा।
- Advertisement -





















































