राजस्थान दिवस कार्यक्रम श्रृंखला

0
190
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा में राज्यस्तरीय विकास एवं सुशासन उत्सव

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास सुशासन का मंत्र

राजस्थान को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए हम कृतसंकल्पित-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

– 10 हजार करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
– विभिन्न विभागों की अनेक योजनाओं के दिशा-निर्देश जारी
– पत्रकारों के लिए पत्रकार हैल्थ कवरेज योजना का शुभारंभ

भीलवाड़ा/जयपुर (विनोद सेन)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास हमारे लिए सुशासन का मंत्र है। विकास और सुशासन के इस संकल्प में जनता का साथ हमारी ताकत है। उन्होंने कहा कि हम राजस्थान को एक समृद्ध और विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।

शर्मा शुक्रवार को भीलवाड़ा में राजस्थान दिवस कार्यक्रम के तहत आयोजित विकास एवं सुशासन उत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राजस्थान के एकीकरण में अपना अमूल्य योगदान देने वाली महान विभूतियों को, विशेष रूप से लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को नमन करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों के कारण ही राजपूताना की रियासतों का एकीकरण संभव हो सका। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अब से हर साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर ही राजस्थान दिवस मनाने का निर्णय किया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here