लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
इलाके में फैली सनसनी
राजसमंद (गौतम शर्मा) – जिले के कुंवारिया थाना क्षेत्र के फियावड़ी में सर्वोदय होटल के सामने जंगल में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल यशपाल सिंह, हेमंत और अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर राजसमंद आरके अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा।
कुंवारिया थानाधिकारी सीआई रामचंद्र कुमावत ने बताया कि देर शाम कुछ लोग शौच के लिए जंगल गए थे, तभी उन्हें शव दिखाई दिया। मृतक की पहचान आधार कार्ड के माध्यम से ढलाराम (41) पुत्र वलाराम देवासी, निवासी देवासियों का बास, पाली के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार मृतक पिछले लगभग एक माह से सर्वोदय होटल के आसपास रहकर जीवन यापन कर रहा था। वह टीबी रोग से पीड़ित था और प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखा है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस दौरान होटल कर्मी और स्थानीय लोग भी मौके पर उपस्थित रहे। पुलिस मामले की जांच जारी रखी है।
