लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
Cambridge Impact Leadership Programme के लिए चयन
University of Cambridge के प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देशभर के चुनिंदा उद्यमियों और बिजनेस लीडर्स के साथ होंगे सहभागी
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। (रूपनारायण सांवरिया)
राजस्थान और देश के लिए गर्व का विषय है कि डॉ. शिव प्रताप हरसाना का चयन दैनिक भास्कर समूह के Cambridge Impact Leadership Programme के लिए हुआ है। वे यूनाइटेड किंगडम स्थित Cambridge Judge Business School, University of Cambridge में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित उद्यमियों एवं बिजनेस लीडर्स के साथ सहभागिता करेंगे।
राजस्थान के बिल्डर्स एवं डेवलपर्स क्षेत्र से एकमात्र सहभागी के रूप में डॉ. शिव प्रताप हरसाना का इस कार्यक्रम के लिए चयन प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र में बनाई पहचान
डॉ. शिव प्रताप हरसाना ने सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारिक क्षेत्र में अपनी सक्रियता के जरिए पहचान बनाई है। उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने Cambridge Impact Leadership Programme में चयन पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
हरसाना लंबे समय से युवाओं, महिलाओं, किसानों, जवानों तथा विभिन्न वर्गों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी सक्रियता के लिए भी चर्चा में रहे हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में उनकी सहभागिता से राजस्थान की प्रतिभा और उद्यमिता को वैश्विक मंच पर प्रतिनिधित्व मिलेगा।
शुभचिंतकों ने दी बधाई
डॉ. शिव प्रताप हरसाना के चयन पर प्रदेशभर से शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों ने उम्मीद जताई कि वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश का नाम आगे भी रोशन करेंगे।