लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
दो दिनों में 35 अभ्यर्थियों ने जमा किए 44 नामांकन पत्र, 17 सितंबर को होगी नामांकन पत्रों की संवीक्षा
नागौर। प्रदीप कुमार डागा। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नागौर जिले की 9 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। नामांकन के दूसरे दिन बुधवार, 16 सितंबर को 34 अभ्यर्थियों ने कुल 43 नामांकन पत्र दाखिल किए।
नामांकन के पहले दिन मेड़ता रोड नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए एक अभ्यर्थी ने एक नामांकन पत्र दाखिल किया था। इस तरह दो दिनों की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक जिले की 9 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 35 अभ्यर्थियों ने कुल 44 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
दूसरे दिन निकायवार नामांकन
बुधवार को नागौर में 5, मेड़ता सिटी में 5, मेड़ता रोड में 3, जायल में 4, डेगाना में 2, मूंडवा में 8, बासनी में 5, कुचेरा में 5 तथा रियांबड़ी में 6 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
अब सभी प्राप्त नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 17 सितंबर 2026, गुरुवार को की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी 18 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे।
नामांकन वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद 18 सितंबर को ही निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। इसके साथ ही अध्यक्ष पद के चुनावी मुकाबले में तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी।