राजसमंद जिला परिषद सदस्य उपचुनाव की मतगणना संपन्न

0
175
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भाजपा के दल्ला राम ने कमलेश को 397 मतों से किया पराजित,

कमलेश को 2598 जबकि दल्ला राम को मिले 2995 मत,

पांच टेबल पर आठ राउंड में ईवीएम से हुई मतगणना,

जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा शपथ दिलवाकर प्रमाण पत्र सोपा,

गौतम शर्मा
राजसमंद। में जिला परिषद सदस्य उपचुनाव की मतगणना आज कांकरोली के बालकृष्ण स्टेडियम में संपन्न हुई। इस मौके जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा और अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश बुनकर के नेतृत्व में कुंभलगढ़ के वार्ड संख्या एक के लिए कमरा नंबर 10 में 5 टेबल पर 8 राउंड में यह मतगणना करवाई गई। जिसमें भाजपा के प्रत्याशी दल्ला राम को 2995 मत मिले।  जबकि उसके मुकाबले में निकटतम प्रतिबंध भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी कमलेश को 2598 मत प्राप्त हुए। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी दल्लारम को 397 मतों से विजय घोषित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा ने दल्ला राम को गोपनीयता और स्वच्छता की शपथ दिलवाने के बाद प्रमाण पत्र जारी किया। जीत की घोषणा और शपथ के बाद वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने दल्ला राम को माला पहनकर उनका स्वागत किया और जीत की बधाइयां दी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here