लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भाजपा के दल्ला राम ने कमलेश को 397 मतों से किया पराजित,
कमलेश को 2598 जबकि दल्ला राम को मिले 2995 मत,
पांच टेबल पर आठ राउंड में ईवीएम से हुई मतगणना,
जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा शपथ दिलवाकर प्रमाण पत्र सोपा,
गौतम शर्मा
राजसमंद। में जिला परिषद सदस्य उपचुनाव की मतगणना आज कांकरोली के बालकृष्ण स्टेडियम में संपन्न हुई। इस मौके जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा और अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश बुनकर के नेतृत्व में कुंभलगढ़ के वार्ड संख्या एक के लिए कमरा नंबर 10 में 5 टेबल पर 8 राउंड में यह मतगणना करवाई गई। जिसमें भाजपा के प्रत्याशी दल्ला राम को 2995 मत मिले।
