राजपूत समाज ने सौंपा ज्ञापन, ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू करने की मांग

0
39
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पंचायत राज व नगर निकाय चुनाव में सरलीकरण की उठाई मांग

उनियारा (दुर्योधन मयंक)। उनियारा में श्री प्रताप फाउंडेशन के तत्वाधान में राजपूत समाज के प्रतिनिधियों ने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) में सरलीकरण करने तथा पंचायत राज और नगर निकाय चुनावों में ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू करने की मांग की गई।

राजपूत समाज के प्रतिनिधि भंवर सिंह देवरी ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग की तरह ही राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 में संशोधन कर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को चुनाव में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इससे गरीब तबके के लोगों को भी राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में उम्मेद सिंह शक्तावत, अभय सिंह शक्तावत, अंग्रेज सिंह, लोकेश सिंह, भंवर सिंह, महेंद्र सिंह, नंद सिंह, रतन सिंह, देवी सिंह, शिव रतन सिंह सहित राजपूत समाज के कई लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here