पुष्कर कोरिडोर कार्य तीर्थ नगरी के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा : मंत्री रावत

0
255
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

अजमेर (नितिन मेहरा)। राजस्थान विधानसभा में वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा पुष्कर कॉरिडोर के तहत ब्रह्मामंदिर एवं घाट विकास कार्य की घोषणा की गई, जिस पर तीर्थ नगरी पुष्कर क्षेत्रवासियों की तरफ से पुष्कर के लोकप्रिय विधायक एवं जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने हार्दिक आभार व्यक्त किया। रावत ने इस महत्वपूर्ण घोषणा को पुष्कर के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा लिया गया यह कदम, तीर्थ नगरी के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह घोषणा न केवल पुष्कर के धार्मिक महत्व को बढ़ाएगी, बल्कि स्थानीय समुदाय की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ़ करेगी। रावत ने इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वित्त मंत्री दिया कुमारी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राजस्थान सरकार हमेशा क्षेत्रीय विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। इस विकास कार्य से न केवल पुष्कर बल्कि पूरे राज्य को एक नया जीवन मिलेगा। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने पुष्कर क्षेत्रवासियों की तरफ से इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के विकासात्मक कार्यों से राजस्थान राज्य की धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक धरोहर को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। इस घोषणा के बाद पुष्कर क्षेत्र में पर्यटन, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में वृद्धि होगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। इस घोषणा की सूचना मिलते ही पुष्कर शहर वासियों द्वारा जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत का आभार व्यक्त किया गया। क्षेत्रवासियों द्वारा अपने विधायक पुष्कर सुरेश सिंह रावत जल संसाधन मंत्री राजस्थान सरकार को निरंतर अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास और जन कल्याण के कार्यों के लिए सदैव समर्पित रहने वाला सच्चा जन सेवक बताया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here