पुष्कर घाटी हादसे के घायलों से मिलेंगे देवनानी, JLN अस्पताल में बढ़ाई गई सुरक्षा

0
33
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

अजमेर | (नितिन मेहरा वरिष्ठ संवाददाता)। तीर्थराज पुष्कर की घाटी में हुए भीषण बस हादसे के बाद घायलों का हाल जानने के लिए राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी आज जवाहरलाल नेहरू अस्पताल (JLN अस्पताल) पहुंचेंगे।

खुशियों का सफर बना हादसा

बताया जा रहा है कि बस में सवार यात्री गुर्जर समाज के थे, जो अजमेर से पीसांगन की ओर ‘मायरा’ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान नौसर घाटी के खतरनाक मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई
इस हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

अस्पताल में तैयारियां तेज

देवनानी के दौरे को देखते हुए JLN अस्पताल के कैजुअल्टी वार्ड में सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है। वे घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे।

प्रशासन को दिए निर्देश

हादसे की सूचना मिलते ही देवनानी ने जिला प्रशासन, पुलिस और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से बात कर स्पष्ट निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

ग्रामीणों ने दिखाई मानवता

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने साहस दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया। खाई में फंसे घायलों को निकालने के लिए साड़ियों और कपड़ों से रस्सी बनाकर एक-एक कर ऊपर लाया गया, जिससे कई लोगों की जान बच सकी।

⚠️ बिना फिटनेस-बीमा दौड़ रही थी बस

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त बस बिना फिटनेस और बीमा के संचालित हो रही थी। इस मामले में परिवहन विभाग और संबंधित जिम्मेदारों पर सवाल उठ रहे हैं।

देवनानी ने संकेत दिए हैं कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here