लायंस क्लब जयपुर चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने मनाया पंजाबी महोत्सव

0
252
- Advertisement -

जयपुर । लायन सीए सचिन कुमार जैन ने बताया की लायंस क्लब जयपुर चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य पंजाबी उत्सव का आयोजन किया ।
वर्ष 2024-25 में भारत के भिन्न भिन्न प्रान्तों से भिन्न भिन्न प्रदेशो की संस्कृति से सदस्यों के मध्य विविधता में एकता का सन्देश देना है । यह आयोजन भारत की विविधता में एकता और सामुदायिक संबंधों का जीवंत प्रतीक था ।
कार्यक्रम की शुरुआत एक औपचारिक बैठक में प्रेसिडेंट सचिन कुमार जैन और टीम के साथ, आईसीएआई जयपुर ब्रांच मैनेजमेंट कमेटी के नव-निर्वाचित सदस्य कमल जैन के सम्मान समारोह से हुई । इसके बाद, समारोह ने एक जीवंत उत्सव का रूप ले लिया, जिसमें सदस्य और उनके परिवार पारंपरिक पंजाबी पोशाक में नजर आए ।
सचिव सीए रजत चेतानी ने बताया की गणतंत्र दिवस को समर्पित विशेष सत्र में देशभक्ति की भावना को जगाया ।

गिद्दा और भांगड़ा रहे आकर्षण का केंद्र -पारंपरिक भांगड़ा और गिद्दा ने शो की रौनक बढ़ाई और सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोहड़ी उत्सव के माध्यम से भी पंजाब की संस्कृति की पहचान करवाई गयी । पंजाबी गानों पर आधारित खेल और लाइव संगीत ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।


सभी ने पंजाब के समृद्ध स्वादों से भरे व्यंजनों का आनंद लिया । ढोल की थाप और जीवंत माहौल ने सभी को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया, जिससे एकता और उत्सव का संदेश फैलाया गया । हमेशा की तरह लायंस क्लब के सदस्यों ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया ।
रीजन सेक्रेटरी सीए स्वाति जैन ने बताया की टीम 24-25 की आयोजन समिति ने सभी उपस्थित लोगों का उनके उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया। यह आयोजन गणतंत्र दिवस की देशभक्ति और पंजाबी संस्कृति के उत्साह का शानदार संगम था, जिसने इसे सभी के लिए यादगार बना दिया ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here