पुलिस हिरासत से भागा बदमाश

0
110
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क 

एसपी ने एसएचओ रामनिवास मीणा लाइन हाजिर किया
भरतपुर, हलैना । जयपुर नेषनल हाइवे स्थित खेडलीमोड पुलिस थाना से गांव चोकरवाड़ा में अचार विक्रेता को गोली मारने वाले गिरोह का एक सदस्य को पुलिस हिरासत में आरोपी पुलिस को चकमा देकर हथकडी सहित फरार हो गया,जिससे पुलिस महकमे में हडकम्प मच गया और थाना प्रभारी रामनिवास मीणा व अन्य पुलिसकर्मियों के होष उड गए। पुलिस ने रात्रि में ही आरोपी के गांव पथैना सहित अन्य गांव में तलाषा गया,लेकिन आरोपी पकड़ में नही आया।

सूचना प्राप्त होते ही जिला पुलिस अधीक्षक मृदल कच्छावा ने जिले में नाकाबन्दी कराई और थाना प्रभारी रामनिवास मीणा से घटना क्रम की विस्तार से जानकारी ली। उक्त प्रकरण के मामले को लेकर एसपी मृदुल कच्छावा ने खेडलीमोड थाना प्रभारी रामनिवास मीणा को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस के अनुसार गांव छौंकरवाडा कलां में गत दिनों अज्ञात वदमाषों ने लूट व हत्या के प्रयास में एक अचार विक्रेता को गोली मार कर घायल कर दिया। वदमाषों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। उक्त प्रकरण में गांव पथैना निवासी सुरजीत सिंह को हिरासत में लिया गया,जिससे पूछताछ जारी थी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here