प्रतिभावान दोनों सगे भाईयों की सफलता पर, सामाजिक संगठनों ने किया सम्मान

0
163
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर | भरतपुर में विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से श्री ब्राह्मण सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी कौशलेश शर्मा के नेतृत्व में भरतपुर स्थित टीएम मोटर्स के पीछे हेमन्त शर्मा व्याख्याता के निवास पर उनके दोनों सुपुत्र मानू शर्मा का हाल ही में आयोजित नीट परीक्षा में 43 वीं रैंक हासिल करने एवं मोक्ष शर्मा द्वारा पहली बार में आईआईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने एवं अपने परिवार व जिले का नाम रोशन करने पर, साफा,माला दुपट्टा पहनाकर एवं श्री बांके बिहारी जी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया एवं शुभकामनाएं दी गई |

सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की | इस अवसर पर इनकी माता मंजू शर्मा एवं इनके पिता हेमन्त शर्मा व्याख्याता का भी साफा, माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया | साथ ही इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज भारद्वाज, पार्षद अशोक लवानियां, पार्षद दीपक मुद्गल ने भी मानू शर्मा एवं मोक्ष शर्मा का सम्मान किया । मानू शर्मा व मोक्ष शर्मा ने अपनी इस सफलता का श्रेय, अपने माता-पिता एवं परिवारीजनों के साथ-साथ अपने गुरूजनों को दिया | श्री ब्राह्मण सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष कौशलेश शर्मा ने बताया कि होनहार विद्यार्थियों की पहचान उनके लक्षणों से की जा सकती है, जिनमें सीखने की तीव्र इच्छा, जिज्ञासु प्रवृत्ति, समस्याओं का समाधान करने की क्षमता, और सकारात्मक दृष्टिकोण होता है।

कार्यक्रम में इष्टदेव गणेश जी का भोग लगाकर सभी सदस्यों को मिठाई खिलाई गई | कार्यक्रम में श्री ब्राह्मण सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी कौशलेश शर्मा, समता आंदोलन के जिलाध्यक्ष केदार पाराशर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज भारद्वाज, पार्षद दीपक मुद्गल, पार्षद अशोक लवानियां, समाजसेवी योगेश भारद्वाज,सर्वशक्ति मित्र मण्डल फाउंडेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ‘जती’, डीओआईटी के सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक कमल किशोर शर्मा, सेवानिवृत्ति सहायक लेखााधिकारी ईश्वरीप्रसाद शर्मा, अन्नपूर्णा रसोई के संचालक विष्णुदत्त शर्मा, सेवानिवृत्ति सहायक अभियंता इंजी. देवकीनन्दन शर्मा,  ब्राह्मण सेवा समिति तिलक नगर के वरिष्ठ सदस्य पंडित बनवारीलाल शर्मा, एलआईसी के लालचंद शर्मा, राजस्थान रोडवेज संघ के संभागध्यक्ष दिनेश शर्मा जघीना, सेवानिवृत्त अमीन रामेश्वर प्रसाद शर्मा, श्री ब्राह्मण सभा कार्यकारिणी के पुष्पेंद्र बरषानियां, समाजसेवी अजीत लवानियां, समाजसेवी देवेंद्र मोहन तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य राजेन्द्र दीक्षित, पूर्व प्रधानाचार्य रमेश भारद्वाज, पूर्व प्रधानाचार्य रमाशंकर शर्मा, मुकेश लवानियां, समाजसेवी हुकमचंद शर्मा सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे । अन्त में इनके पिता हेमन्त शर्मा ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया |

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here