लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
प्रतापगढ़: शहर के विकास कार्यों की श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत प्रतापगढ़ नगर में श्रीराम टावर और लोकड़िया बालाजी गेट का लोकार्पण किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा मौजूद रहे।
लोकार्पण कार्यक्रम का संचालन नगर सभापति राम कन्या गुर्जर और संस्कृति जोशी के मार्गदर्शन में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि राज्य सरकार नगर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे विकास कार्यों से शहर की पहचान और सुविधाओं में वृद्धि होगी।
नगर सभापति राम कन्या गुर्जर ने बताया कि श्रीराम टावर और लोकड़िया बालाजी गेट न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएंगे, बल्कि आने वाले समय में यह नगर के प्रमुख पहचान स्थल के रूप में विकसित होंगे। संस्कृति जोशी ने कहा कि नगर विकास कार्यों में जनता का सहयोग लगातार मिल रहा है, जिससे योजनाओं को समय पर पूरा किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया गया। स्थानीय नागरिकों ने सरकार और नगर परिषद को विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया।















































