प्रशासक पदमुक्त,उपसरपंच को चार्ज दिलाने के निर्देश

0
237
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र की पलाई पंचायत के प्रशासक एवं पूर्व सरपंच गोपीलाल मीणा को पदमुक्त कर दिया है।जबकि जिला कलेक्टर टोंक कल्पना अग्रवाल ने पंचायतीराज विभाग के आदेश के हवाले से पंचायत समिति उनियारा के विकास अधिकारी को उक्त पंचायत के निवर्तमान उपसरपंच को प्रशासक का पद भार दिलवाने के निर्देश दिए हैं।जानकारी के अनुसार अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उपसचिव द्वितीय(जांच)

पंचायतीराज विभाग राजस्थान जयपुर के पत्रांक एफ3(48 )परावी/जांच/टोंक/2025/ई-फाइल-54958 राजकाज रेफरेंस नम्बर 16360782 दिनांक 7 जुलाई 2025 द्वारा निवर्तमान सरपंच गोपीलाल मीणा प्रशासक ग्रामपंचायत पलाई को प्रशासक के पद से पदमुक्त कर दिया गया है। इस पर टोंक जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने पंचायत समिति उनियारा के विकास अधिकारी को पंचायतीराज विभाग के आदेश क्रमांक एफ 3 (48 )/जांच/परावी/टाकरवाड़ा/कोटा/25/ई-फाइल 53621 दिनांक 11 फरवरी 2025 राजकाज रेफ नम्बर 13524345 के बिंदु संख्या 2 में वर्णित प्रावधानो का हवाला देते हुए निवर्तमान उपसरपंच लादूलाल रैगर को प्रशासक पद का कार्यभार दिलवाया जाकर उन्हें सूचित करने के निर्देश दिए है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here