प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल ने की पूजा-अर्चना

0
12
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जयपुर स्थित मोती डूंगरी गणेश मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली तथा प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि इस अवधि में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों और जनकल्याणकारी योजनाओं से देश में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा है। साथ ही देश की सुरक्षा, आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई तथा वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा मोदी सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल विकास, जनकल्याण और सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा है, जिसके परिणामस्वरूप भारत ने विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और उनसे आत्मीय संवाद भी किया। कार्यक्रम में विधायक कालीचरण सराफ सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्रियों में शामिल हैं और उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

- Advertisement -
Previous articleसुशासन के 12 वर्ष पूर्ण होने पर राजस्थान के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना 
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here