प्रभु लाल सैनी दूसरी बार बने तहसील अध्यक्ष

0
329
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के मनोहर पुरा में आयोजित माली सैनी समाज की तहसील स्तरीय बैठक में प्रभुलाल सैनी को दूसरी बार तहसील अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पांचूलाल सैनी ने की। जिसमें सैनी समाज तहसील उनियारा द्वारा सर्व सम्मति से प्रभु लाल सैनी पूर्व कृषि अधिकारी मनोहरपुरा को तहसील अध्यक्ष पद नियुक्त किया । जबकि अशोक सैनी उनियारा को तहसील माली समाज मीडिया प्रभारी की नियुक्त किया गया। पाँचू लाल सैनी के जिलाध्यक्ष बनने पर समाज के लोगो द्वारा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत सम्मान किया गया।

तहसील उनियारा सैनी समाज की और से जिलाध्यक्ष के लिए पाँचू लाल सैनी को ही सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष को ही समर्थन देने का निर्णय किया । बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री लाल भारती, रमेश गढ़वाल, रामकिशन सैनी एडवोकेट, छोटेलाल सोलंकी वरिष्ठ अधिवक्ता, तेजपाल सैनी उनियारा शहर अध्यक्ष , हरिगोविंद सैनी चौरू, किशन सैनी अध्यक्ष माली समाज अलीगढ़, रामस्वरूप सैनी, मोहन सैनी उनियारा, घासीलाल सैनी, कमल सैनी , प्रभु खरोल्या, नरेंद्र सैनी बनेठा, बनवारी लाल सैनी, पप्पू लाल मनोहरपुरा, कजोड़ सैनी मुबारक नगर, देवकरण सैनी मनोहरपुरा, रामप्रसाद काका मुबारक नगर,सोप, एवं मनोहरपुरा सहित गांवो के सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here