पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता का कांसेड़ा में हुआ भव्य स्वागत

0
75
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नावां सिटी (रिपोर्टर- मनीष पारीक)।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का ग्राम कांसेड़ा में भव्य स्वागत किया गया। वे मिण्डकिया के वीर सपूत शहीद भंवरसिंह राठौड़ की प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

स्वागत कार्यक्रम

कांसेड़ा में स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कांसेड़ा ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्यामप्रताप सिंह राठौड़ और SC मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद आर्य का भी ग्रामवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

ग्रामीणों की बड़ी सहभागिता

स्वागत कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि दयालराम कुमावत, गोपाल सिंह, एडवोकेट धर्मेन्द्र खारडिया, मोहन मुंडवाड़िया, रामेश्वर काटवा, जितेंद्र खारड़िया, ठाकर उम्मेद सिंह, जवानाराम, जूताराम सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here