लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
फुलेरा, जयपुर —
राजकार्य में बाधा के मामले में वांछित कुख्यात आरोपी मूलचन्द्र उर्फ मूल्या बावरिया को फुलेरा थाना पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ लूट, डकैती, चोरी, गैंगरेप, अपहरण जैसे गंभीर अपराधों के कुल 8 मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला
आरोपी को पहले 8 नवंबर 2025 को 2019 के लूट प्रकरण में जारी गिरफ्तारी वारंट की कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया था।
लेकिन इसी दौरान आरोपी को छुड़ाने के लिए उसकी मां, बहनों और पत्नी ने पुलिस पर पथराव और लाठी से हमला कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई थीं।
उसी मामले में आरोपी राजकार्य में बाधा का वांछित चल रहा था।
पूरा परिवार चलता है अपराधी गिरोह
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का परिवार एक संगठित आपराधिक गिरोह की तरह काम करता है—
-
मां पांची देवी हाजा थाने की हिस्ट्रीशीटर, 05 मामले दर्ज
-
बहन गौरा देवी के खिलाफ 02 मामले (राजकार्य में बाधा व मारपीट)
-
पूरा परिवार चोरी–लूट जैसी वारदातों में शामिल
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के समय महिलाओं की आड़ लेकर पुलिस पर हमला करना इनकी सुनियोजित रणनीति होती है।
प्रोडक्शन वारंट पर मिली सफलता
एसपी जयपुर ग्रामीण राशि डोगरा डूडी के निर्देश पर फुलेरा थाना पुलिस ने आरोपी को जिला नागौर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया।
फुलेरा थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।


















































