Home latest पत्रकार सम्मेलन में भीलवाड़ा फोकस समाचार पत्र का लोकार्पण

पत्रकार सम्मेलन में भीलवाड़ा फोकस समाचार पत्र का लोकार्पण

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई सुबह
भीलवाड़ा फोकस पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएगा-विधायक खंडेलवाल

बिजौलिया, पेसवानी।

बिजौलिया कस्बे में मंगलवार को पत्रकारिता जगत के लिए ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रेस ट्रस्ट बिजौलिया के तत्वावधान में रिद्धि-सिद्धि रिसॉर्ट में एक भव्य पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र बंजारा ने की। इस अवसर पर बिजौलिया से प्रकाशित भीलवाड़ा फोकस समाचार पत्र के प्रथम संस्करण का विधिवत लोकार्पण हुआ, जिसने क्षेत्र में पत्रकारिता के एक नए युग का आरंभ किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जोगणिया माता से पधारे पंडित नारायण व अमित द्वारा वेद मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों का प्रेस ट्रस्ट अध्यक्ष श्याम विजय के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने साफा पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
भीलवाड़ा फोकस समाचार पत्र की यह ऐतिहासिक शुरुआत निश्चित रूप से आने वाले समय में बिजौलिया, मांडलगढ़, भीलवाड़ा सहित समूचे राजस्थान में न केवल पत्रकारिता की नई दृष्टि स्थापित करेगी, बल्कि जनसंवाद का नया माध्यम भी बनेगी।

भीलवाड़ा फोकस का लोकार्पण—-
सम्मेलन का मुख्य आकर्षण रहा बिजौलिया से प्रकाशित और भारत सरकार से मान्यता प्राप्त ‘भीलवाड़ा फोकस’ समाचार पत्र का भव्य लोकार्पण। इस समाचार पत्र का संपादन पत्रकार कपिल विजय द्वारा किया गया है। अतिथियों ने लोकार्पण कर इस समाचार पत्र को जनमानस को समर्पित किया और इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भीलवाड़ा फोकस प्रबंधन समिति द्वारा सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया गया। वहीं, कार्यक्रम के दौरान विधायक खंडेलवाल और मंडल अध्यक्ष बंजारा ने प्रेस ट्रस्ट बिजौलिया के पत्रकारों को पहचान पत्र (आईडी कार्ड) वितरित किए।

विधायक खंडेलवाल का पत्रकारों की मांग को समर्थन—
इस अवसर पर विधायक गोपाल खंडेलवाल ने प्रधान संपादक कपिल विजयवर्गीय को बधाई देते हुए कहा, भीलवाड़ा फोकस न केवल जिले, बल्कि प्रदेश स्तर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएगा। उन्होंने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके हितों की रक्षा का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि भीलवाड़ा रोड पर स्थित नेशनल हाईवे के आरोली और होड़ा टोल पर पत्रकारों को शीघ्र छूट दिलाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
राजेन्द्र बंजारा ने कहा, बिजौलिया की धरती क्रांतिकारी विचारों की जननी रही है, और ऐसे क्षेत्र से भीलवाड़ा फोकस जैसे समाचार पत्र का प्रकाशन होना गर्व की बात है। उन्होंने इसे सामाजिक चेतना का नया माध्यम बताते हुए समाज के वंचित और शोषित वर्गों की आवाज उठाने का आह्वान किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version