लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
24 जून से 9 जुलाई तक प्रदेशभर में चलाया जाएगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा
जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए शिविरों का होगा आयोजन
पखवाडे के सफल आयोजन के संबंध में जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
भीलवाड़ा, (विनोद सेन)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार युवा, महिला, किसान और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। अन्त्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति के क्रम में वंचितों को वरीयता देते हुए राज्य सरकार आगामी 24 जून से 9 जुलाई तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा संचालित करने जा रही है। इसके माध्यम से व्यापक गतिविधियां संचालित कर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को सुनिश्चित किया जाएगा।
जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा (24 जून से 9 जुलाई) की तैयारियों के संबंध में बैठक ली द्य उन्होने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प ‘‘गरीबी मुक्त राजस्थान’’ बनाना है। इसी दिशा में सरकार ने ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना’ शुरू की है, जिसके माध्यम से पहले चरण में 5 हजार गांवों में सभी बीपीएल परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर लाएंगे।
ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होंगे शिविर
जिला कलेक्टर ने बताया कि पखवाड़े के अन्तर्गत प्रतिदिन ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा।