परिवेदनाओं का शीघ्र निस्तारण करें

0
259
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचाला मेंराजस्थान सरकार एवं जिला कलेक्टर टोंक के निर्देशानुसार दिनांक 15 जनवरी को शाम 6 बजे से भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में उपखंड स्तरीय रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई का उपखंड अधिकारी उनियारा की अध्यक्षता में आयोजन किया गया l उक्त जनसुनवाई में तहसीलदार अलीगढ़ सुश्री काजल मीणा, सरपंच श्री हेमराज शर्मा, कनिष्ठ अभियंता जे वी वी एन एल पचाला , सहायक अभियंता पंचायत समिति उनियारा विजय सिंह आदि उपस्थित रहे l उक्त जनसुनवाई में परिवादीयों द्वारा उपखंड अधिकारी के समक्ष शौचालय निर्माण का भुगतान दिलवाने, विद्युत आपूर्ति समय पर नहीं आने, विरासत का नामांतरण खुलवाने आदि के संबंध में कुल 5 परिवाद प्रस्तुत किए गए, जिसके लिए उपखंड अधिकारी द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारीयों को परिवेदनाओं का अभिलंब निस्तारण किए जाने हेतु मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए l साथ ही भू अभिलेख निरीक्षक कार्यालय पचाला निरीक्षण किया गया l

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here