झमाझम बारिश से सर्दी बढ़ी

0
284
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। शहर सहित उपखंड क्षेत्र में बुधवार दिन एवं रात में लगातार बेमौसम की बारिश से जहां वातावरण में सर्दी बढ़ने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है ।वहीं किसानों ने बरसात को आगामी रबी की फसल के लिए काफी लाभदायक बताया है ।बुधवार को सुबह से ही रुक रुक कर दिनभर रिमझिम बारिश के चलते लोग बेहाल रहे ।रात को झमाझम बारिश का भीषण गर्जना के साथ कई बार दौर चला जिससे पानी सड़को पर बह निकला शहर के निचले इलाकों में बरसात का पानी इकट्ठा हो जाने से लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी।बरसात से वातावरण में भीषण सर्दी बढ़ जाने से लोगों के अतिरिक्त पालतू मवेशियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा ।किसानों के अनुसार बरसात से रबी की गेहूं ,चना तथा सरसों की फसल में लाभ होने की संभावना है ।इधर जलसंसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह साढ़े 8 बजे समाप्त हुए पिछले चौबीस घंटों के दौरान सर्वाधिक गलवानियाँ बांध पर 25 ,ठिकरिया पर 15 ,उनियारा शहर में 13 ,अलीगढ़ में 10 तथा गलवा बांध पर 3 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई ।उपखंड क्षेत्र के सभी छोटे बड़े गांव कस्बों में कमोबेश बारिश होने के समाचार प्राप्त हुए है ।

- Advertisement -
Previous articleदर्शनार्थियों का रैला, भंडारे सजे
Next articleपरिवेदनाओं का शीघ्र निस्तारण करें
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here