पंचायती राज एवं नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा का जनाधार बरकरार, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका :— मदन राठौड़

0
79
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पंचायती राज और नगर निकाय उपचुनावों में कांग्रेस का ग्राफ गिरा, 10 से घटकर 6 सीटों पर पहुंची कांग्रेस, भाजपा की झोली में आईं 7 सीटें

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। (रूपनारायण सांवरिया)

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पंचायती राज एवं नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा की जीत पर विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने एक बार फिर भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

चुनावी परिणाम

प्रदेश में हाल ही में जिला परिषद, पंचायत समिति और नगर पालिका के कुल 19 वार्डों में उपचुनाव हुए थे। इनमें से:

  • 7 वार्डों पर भाजपा ने विजय हासिल की

  • 6 सीटों पर कांग्रेस को सफलता मिली

  • 6 सीटें अन्य प्रत्याशियों के खाते में गईं

राठौड़ ने बताया कि उपचुनाव से पहले कांग्रेस के पास 19 में से 10 सीटें थीं, लेकिन अब वह घटकर 6 पर सिमट गई है। यानी कांग्रेस को 4 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है।

कांग्रेस का जनाधार लगातार घट रहा — राठौड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि यह परिणाम कांग्रेस के गिरते जनाधार और भाजपा पर बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा:

“विधानसभा चुनावों के बाद से कांग्रेस लगातार जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है, लेकिन प्रदेश की जागरूक जनता अब कांग्रेस के झूठे वादों और दोहरे चरित्र को समझ चुकी है।”

उन्होंने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया।

राठौड़ ने कहा कि भाजपा प्रदेश में जनसेवा, विकास और सुशासन के संकल्प के साथ आगे भी कार्य करती रहेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here