आखिरकार पकड़ में आया पैंथर

0
279
- Advertisement -

 

 

पैंथर के आने से दहशत में रहे क्षेत्र के लोग

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सीकर। (योगेश ऋषिका )  शहर के वार्ड नंबर 46 सैनी कॉलोनी में आए पैंथर को आखिरकार जयपुर से आई टीम ने काफी मशक्कत के बाद पकड़ लिया। जानकारी अनुसार आज सुबह 10:00 बजे वार्ड नंबर 46 सैनी कॉलोनी में अचानक पैंथर आ गया। पैंथर ने वर्कशॉप पर काम करने वाले निखिल नामक युवक को घायल कर दिया, जिसे उपचार के लिए सीकर के कल्याण चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। देखते ही देखते पैंथर अचानक गायब हो गया। पैंथर की खबर सुनते ही क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई । पैंथर आने की सूचना तत्काल वन विभाग और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से पैंथर की तलाश शुरू की गई तथा जयपुर से भी विशेष टीम को पैंथर को पकड़ने हेतु बुलाया गया। जयपुर से आई टीम और वन विभाग की टीम ने आखिरकार काफी मशक्कत के बाद एक मकान के बाथरूम में छुपे पैंथर को पकड़ लिया ।पैंथर पकड़े जाने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।

- Advertisement -
Previous articleरेनवाल के उमंग कुमावत ने जीता गोल्ड मेडल
Next articleफूड लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर 29 को
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here