पैंथर के आने से दहशत में रहे क्षेत्र के लोग
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सीकर। (योगेश ऋषिका ) शहर के वार्ड नंबर 46 सैनी कॉलोनी में आए पैंथर को आखिरकार जयपुर से आई टीम ने काफी मशक्कत के बाद पकड़ लिया। जानकारी अनुसार आज सुबह 10:00 बजे वार्ड नंबर 46 सैनी कॉलोनी में अचानक पैंथर आ गया। पैंथर ने वर्कशॉप पर काम करने वाले निखिल नामक युवक को घायल कर दिया, जिसे उपचार के लिए सीकर के कल्याण चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। देखते ही देखते पैंथर अचानक गायब हो गया। पैंथर की खबर सुनते ही क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई । पैंथर आने की सूचना तत्काल वन विभाग और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से पैंथर की तलाश शुरू की गई तथा जयपुर से भी विशेष टीम को पैंथर को पकड़ने हेतु बुलाया गया। जयपुर से आई टीम और वन विभाग की टीम ने आखिरकार काफी मशक्कत के बाद एक मकान के बाथरूम में छुपे पैंथर को पकड़ लिया ।पैंथर पकड़े जाने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।
