लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर/पादूकलां। मदन दिलावर ने देर रात पालड़ीकलां गांव का दौरा किया। जानकारी के अनुसार मंत्री अपने सुरक्षा में तैनात कर्मचारी चेतन सिंह (राजस्थान पुलिस) के निवास पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा ईड़वा मंडल अध्यक्ष विनय भूकर, सहदेव सरपंच, छोटूराम, रामनिवास जांगिड़, रामनिवास जाजड़ा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
दौरे के दौरान मंत्री मदन दिलावर ने गांव की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर जानकारी ली और व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। सूत्रों के अनुसार उन्होंने भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय भूकर से गांव की वर्तमान स्थिति के बारे में चर्चा की। साथ ही ग्राम सेवक को कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी देने की बात कही।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनके अचानक दौरे से स्थानीय प्रशासन और ग्राम पंचायत में हलचल देखी गई।












































