लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
स्व. अनिल कुमार टाक की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित
पादूकलां। निकटवर्ती ग्राम पंचायत डोडियाना में स्वर्गीय अनिल कुमार टाक (शारीरिक शिक्षक) की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर ग्रामवासियों, टाक समाज, परिवारजनों और समाजबंधुओं के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
उत्साहपूर्वक भागीदारी
शिविर में युवाओं, महिलाओं सहित सभी 36 समाजों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। शिविर में स्व. अनिल कुमार टाक के शिष्यों ने भी विशेष सहभागिता निभाई। डोडियाना के एक नेत्रहीन युवक ने रक्तदान कर मानवता की प्रेरणादायी मिसाल पेश की, जिसे उपस्थित जनों ने सराहा।
रक्त संग्रह और चिकित्सा टीम
जनाना अस्पताल और जवाहरलाल नेहरू अस्पताल, अजमेर की ब्लड बैंक टीम ने रक्त संग्रहण किया। चिकित्सा टीम में डॉ. आयुष वर्मा, नर्सिंग स्टाफ शुभम, कुंदन, दिनेश, मनीषा, विकास, भागीरथ, मयंक, नागराज और स्टीफन शामिल रहे। शाम चार बजे तक लगभग 221 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
सम्मान और सामाजिक योगदान
आयोजन समिति ने सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया। समिति ने बताया कि स्व. अनिल कुमार टाक जीवनभर समाजसेवा और सहयोग की भावना से जुड़े रहे। इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में ग्रामवासियों, टाक समाज, चिकित्सा टीम और सभी सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर कंवरलाल टाक (केंद्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय टाक महासभा) सहित समाज के पदाधिकारी, ग्रामवासी, युवा वर्ग और मातृशक्ति उपस्थित रहे।













































