ऑपरेशन “नीलकंठ” के तहत बड़ी कार्रवाई, 71 लाख रुपए का गांजा जब्त

0
40
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर/जायल (प्रदीप कुमार डागा)। नागौर पुलिस ने “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 71 लाख रुपये कीमत का 14.215 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। साथ ही अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से जुड़े 6,39,200 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

कार्रवाई के दौरान आरोपी किशन, जितेन्द्र, अमित, सुभाष, सुरेन्द्र एवं अनिल को गिरफ्तार किया गया। परिवहन में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार, एक स्कॉर्पियो, एक बोलेरो, एक पिकअप, एक बोलेरो कैंपर तथा दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।

डीएसटी टीम की सूचना पर गश्त के दौरान मानव एवं पर्यावरण वेलफेयर सोसायटी, छाजोली रोड, कस्बा जायल स्थित एक मकान पर दबिश दी गई, जहां से आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध गांजा बरामद किया गया।

इस कार्रवाई को नागौर पुलिस की जिला स्पेशल टीम एवं जायल थाना पुलिस की संयुक्त एवं प्रभावी कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here