निर्मल चौधरी, अनिल चोपड़ा, विनोद जाखड़ सहित कई छात्रों नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज

0
188
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष निर्मल चौधरी की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है ।  वर्ष 2022 के एक मुकदमे में निर्मल चौधरी को शनिवार को राजस्थान विश्वविद्यालय में परीक्षा देते समय गिरफ्तार किया गया था। आज जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के थाना अधिकारी ने निर्मल चौधरी, पूर्व छात्र अध्यक्ष अनिल चोपड़ा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विनोद जाखड़ समेत कई कांग्रेस और आरएलपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ सवाई मानसिंह अस्पताल परिसर में मोर्चरी के बाहर जबरन टेंट लगाते, धरना प्रदर्शन करने और शांति व्यवस्था भंग करने मरीजों को परेशान करने से कई भाव में मुकदमा दर्ज किया है।

डॉ राकेश बिश्नोई के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग पर किया था धरना प्रदर्शन

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी, अनिल चोपड़ा ,विनोद जाखड़ सहित अन्य छात्र नेताओं  ने हनुमान बेनीवाल सहित कई नेताओं के साथ बैठकर यहां धरना प्रदर्शन किया था।  सभी लोग डॉक्टर राकेश बिश्नोई की आत्महत्या के मामले में आरोपी सीनियर डॉक्टर की गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे थे। व्यक्ति के बयान के आधार पर किसी की भी गिरफ्तारी हो सकती है तो उसके लिए डॉक्टर के बयान के बावजूद आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई खिलाफ क्यों नहीं सरकार और पुलिस प्रशासन को यही तय करन चार-पांच दिन का समय लग गय और इस दौरान धरने प्रदर्शन हुए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here