लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के बनेठा उपतहसील मुख्यालय पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर श्री राजपूत सभा तहसील इकाई उनियारा के तत्वावधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।इस अवसर पर शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया । के साथ मनाई गई। शोभायात्रा में भाग लेने के लिए सुबह 7 बजे से ही उनियारा तहसील के सभी पंचायतों और गांवों से राजपूत समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में, केसरिया साफा पहनकर, हाथों में केसरिया ध्वज, ढाल और तलवार लेकर श्री बालाजी के बाग में पहुंचने लगे।
डीजे के साथ शोभायात्रा बालाजी के बाग से रवाना हुई जो तेजाजी महाराज चौक, सेकेंडरी स्कूल चौराहा, छोटा बाजार, चौपड़, आजाद चौक, बड़ा बाजार आदि मुख्य मार्गों से होती हुई पूर्व राज दरबार की कोठी पहुंची। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा और शीतल पेय की व्यवस्था की गई।शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, पट्टेबाजों के हैरतअंगेज करतब, भव्य आतिशबाजी की गई। राजपूत समाज के साथ-साथ अन्य समाजों के लोगों ने भी रैली में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कोठी में सभा आयोजित की गई।
जिसकी अध्यक्षता श्री राजपूत सभा के जिला अध्यक्ष मदन सिंह चौहान ने की। उन्होंने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार हुआ। मंच संचालन नंद सिंह नरूका ने किया। कवि हंसराज हंस ने महाराणा प्रताप के जीवन पर जानकारी दी और अपनी कविता से समां बांधा। इसके बाद संघचालक बलभद्र सिंह एवं तहसील अध्यक्ष भंवरसिंह नरुका ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में देवी सिंह, रघुवीर सिंह गुदलिया, भंवर सिंह बनेठा, गजेंद्र सिंह शोप, शेर सिंह पलाई, बहादुर सिंह उनियारी, महामंत्री लोकेश सिंह, हेमचंद सोगानी, अनिल कुमार मिश्रा, मुकुटबिहारी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।















































