नेता का टिकिट कटने पर समर्थक पानी की टँकी पर चढ़ा

0
71
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

2023 में कांग्रेस के हरीश मीणा से हार गए थे विजय बैंसला –

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। देवली उनियारा विधानसभा के 13 नवम्बर को होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा को प्रत्याशी का ऐलान किए 24 घंटे भी नहीं हुए कि प्रत्याशी का विरोध होने लगा है। देवली उनियारा विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा की ओर से राजेंद्र गुर्जर को टिकट देने से नाराज भाजपा नेता विजय बैंसला का समर्थक प्रमोद मीणा पुत्र सुल्तान मीणा निवासी सद्दीक नगर पंचायत मंडावरा तहसील उनियारा रविवार को शाम करीब 4 बजे पानी की टंकी पर चढ़ गया। इसके बाद वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।
समर्थक टंकी पर चढ़ा –
देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए भाजपा ने राजेंद्र गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर 2023 के विधानसभा चुनाव में विजय बैंसला भाजपा प्रत्याशी रहे थे। मगर उन्हें कांग्रेस के हरीशचंद्र मीणा से हार का सामना करना पड़ा था। अब उनके समर्थकों को उम्मीद थी उपचुनाव में विजय बैंसला को दोबारा मौका मिलेगा। मगर पार्टी ने राजेंद्र गुर्जर को प्रत्याशी बना दिया। इससे नाराज विजय बैंसला समर्थक प्रमोद मीना उनियारा कृषि मंडी के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया और विजय सिंह बैंसला को दाेबारा टिकट देने की मांग करने लगा।सूचना मिलने पर उनियारा तहसीलदार प्रवीण कुमार सैनी ,नायब तहसीलदार अलीगढ़ ,पुलिस उपाधीक्षक रघुवीर सिंह भाटी मौके पर पहुंचे उन्होंने विजय बैंसला के टँकी पर चढ़े समर्थक से काफी समझाइश की लेकिन वह निचे नही उतरा ।इस बीच उनियारा ,अलीगढ़ एवं सोप थानों से भी पुलिस जाप्ता बुलवा लिया गया ।साथ ही एम्बुलेंस, दमकल, जे सी बी मशीन तथा टोंक जिला मुख्यालय से सेल्फ डिफेंस की टीम को भी बुलवाया गया ।रात हो जाने से टँकी के आसपास रोशनी की व्यवस्था के लिए बड़ी बड़ी हेलोजन लाइटें लगवाई गई ।टँकी पर चढ़े युवक ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से बात करवाने की मांग रखी जिस पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश बढ़ाया ने युवक की प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से बात करवाई ।लेकिन पहले तो टँकी पर चढ़ा युवक प्रमोद मीणा पुत्र सुल्तान मीणा निवासी सद्दीक नगर पंचायत मंडावरा तहसील अलीगढ़ नीचे उतरने को राजी नही हुआ लेकिन लगातार समझाने पर वह देर रात साढ़े 11 बजे नीचे उतर गया तब जाकर प्रशासन की जान में जान आई ।

भाजपा ने देवली- उनियारा सीट पर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में विजय बैंसला को प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा था। उनका मुकाबला हरीश मीना से हुआ। जिसमें विजय बैंसला को  19 हजार 175 मत से हार का सामना करना पड़ा था। परिसीमन के बाद इस सीट पर चार चुनाव हुए हैं। जिनमें से सिर्फ एक बार 2013 में राजेंद्र गुर्जर ही भाजपा को जीत दिला पाए। बाकी तीन बार सीट कांग्रेस के खाते में गई। संभवतया यही वजह रही कि भाजपा ने पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर को यहां से फिर प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा है। मगर अब विजय बैंसला के समर्थक पार्टी के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं।
युवक के विरुद्ध मामला दर्ज –
इधर रविवार को पानी की टँकी पर चढ़े युवक प्रमोद मीणा के विरुद्ध जलदाय विभाग के सहायक अभियंता जय प्रकाश गहरवार ने पानी की टँकी का गेट खोलकर उस पर चढ़कर अनाधिकृत कार्य करने का उनियारा थाने में मामला दर्ज करवाया है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here