Home latest नरेश टिकैत को पाकिस्तान चले जाना चाहिए – ओपी यादव

नरेश टिकैत को पाकिस्तान चले जाना चाहिए – ओपी यादव

0

 

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओपी यादव ने टिकैट के बयान को बताया निंदनीय

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर,।(आर एन सांवरिया) भाजपा किसान मोर्चा की ओर से तथा कथित किसान नेता नरेश टिकैत के राष्ट्रविरोधी बयान पर मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता की गई। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओपी यादव ने बताया कि टिकैत का बयान देश के आतंकवादी रूपी घाव पर नमक छिड़कने जैसा है। टिकैत ने आतंकी हमले में जान गवाने वाले निर्दोष लोगों का अपमान किया है। उनके बयान से पाकिस्तान प्रेम झलक रहा है।
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओपी यादव ने कहा कि भारत सरकार ने कठोर निर्णय लेते हुए पाकिस्तान के साथ राजनीतिक संबंध समाप्त कर दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाघा-अटारी बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट समारोह को रद्द कर दिया, पाकिस्तानियों के वीजा रद्द कर दिए और उन्हें भारत छोड़ने के लिए निर्देशित तक कर दिया।

इसके साथ ही भारत ने सिंधु जल संधि 1960 को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। आतंकी हमले में पर्यटकों से धर्म पुछकर गोली मारने वालों का समर्थन करने वाले टिकैत के बयान की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। किसान मोर्चा देश के किसानों से मांग करता है कि ऐसे राष्ट्रविरोधी लोगों का बहिष्कार किया जाए। टिकैत को देश से माफी मांगनी चाहिए।
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओपी यादव ने कहा कि किसान मोर्चा नरेश टिकैत से पूछना चाहता हैं कि जो देश हमारे निर्दोष नागरिकों की हत्या करवा रहा है, उस देश का हुक्का-पानी को बंद क्यों न किया जाए? बार-बार भारत की पीठ में छुरा घोंपने वाले पाकिस्तान के प्रति प्रेम का आखिर क्या औचित्य है? यदि पाकिस्तान से इतना ही प्रेम है, तो नरेश टिकैत को पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version