नरेश मीणा की जन क्रांति यात्रा का आगाज

0
901
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

कामखेड़ा बालाजी से कोटा तक 8 दिन में 150 किमी की पदयात्रा

अकलेरा, झालावाड़। राजकुमार शर्मा  

झालावाड़ जिले के कामखेड़ा बालाजी धाम से नरेश मीणा ने जन क्रांति यात्रा की शुरुआत की। यात्रा 21 जुलाई से 28 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान 150 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में 8 महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा हुए नरेश मीणा ने सबसे पहले कामखेड़ा धाम मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद कार पार्किंग में आयोजित सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ जमकर निशाना साधा हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई,,

यात्रा के कोऑर्डिनेटर सोहाग मीणा ने बताया कि नरेश मीणा करीब दो ढाई सौ कार्यकर्ताओं के साथ पैदल यात्रा कर रहे हैं। यात्रा का पहला पड़ाव बारां जिले का हरनावदाशाहजी होगा। यात्रा का समापन कोटा जिले के त्रिकुटा माता मंदिर में होगा।

सोहाग मीणा के अनुसार हाड़ौती क्षेत्र में यात्रा को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह बताया जा रहा है। यात्रा के दौरान मीणा समाज के लोगों ने फूलमाला और साफा पहनाकर नरेश मीणा का स्वागत किया। नरेश मीणा के समर्थक नरेश मीणा की फैन फॉलोइंग बढ़ाने के लिए इंस्टाग्राम युटुब फेसबुक सभी पर वीडियो लाइव अपडेट करने के लिए साथ के साथ चल रहे हैं, हम सभा संबोधित के दौरान, आम सभा को संबोधित करने के लिए नरेश मीणा सहित पूर्व मंत्री भरत सिंह राजेंद्र गुड़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे सभी ने जमकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए खूब जमकर खरी-खोटी सुनाई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here