लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
वृक्षारोपण का भी किया जाएगा आयोजन
अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति की कार्यकारिणी की बैठक रविवार 13 जुलाई 2025 को विद्याधर नगर स्थित युग शंकर होटल के बैंकट हॉल में श्री दीनदयाल नाटाणी की अध्यक्षता में संपन्न हुई । मीटिंग में कोषाध्यक्ष द्वारा गत वर्ष का आय व्यय ब्योरा रखा गया। आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यता अभियान को गति देने के बारे में भी चर्चा की गई। गोविंद नाटाणी महामंत्री ने अवगत कराया की मीटिंग में लिए निर्णय अनुसार अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति की श्रावणी गोठ एवं लहरिया उत्सव का आयोजन 24 अगस्त 2025 रविवार को किया जाएगा। जिसमें प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान किया जाएगा एवं लहरिया के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। विजेताओं को पारितोषिक भी दिया जाएगा । समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण हेतु जागरूक किया जाएगा, तथा सर्वाधिक वृक्षारोपण करने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा । कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोजन प्रसादी का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम का संयोजक सुधीर नाटाणी एवं सह संयोजक नीरज नाटाणी को बनाया गया।


















































