नागौर सरस डेयरी का कलेक्टर व एसपी ने किया औचक निरीक्षण

0
24
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर। जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, नागौर (सरस डेयरी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डेयरी में संचालित व्यवस्थाओं, गतिविधियों और आधुनिक संयंत्रों का गहन अवलोकन किया गया।

व्यवस्थाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान डेयरी अध्यक्ष जीवणा राम धायल ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद अधिकारियों ने दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण, गुणवत्ता परीक्षण एवं वितरण प्रणाली का विस्तार से निरीक्षण किया।

जिला कलक्टर ने बजट घोषणा 2024-25 के तहत संयंत्र सुदृढ़ीकरण और तय लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्वच्छता, मशीनों के रखरखाव और गुणवत्ता मानकों के सख्ती से पालन के निर्देश दिए।

गुणवत्ता और उत्पादन पर जोर

कलक्टर ने डेयरी प्रबंधन को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। साथ ही उत्पादन क्षमता बढ़ाने और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से नए उत्पाद विकसित करने पर भी जोर दिया।

सरस पार्लर के विकास के निर्देश

उन्होंने नागौर के सरस पार्लर को जयपुर डेयरी के सरस पार्लर की तर्ज पर विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

दुग्ध संकलन बढ़ाने पर फोकस

निरीक्षण के दौरान डेयरी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए नए दुग्ध संकलन केंद्र खोलने और दुग्ध संग्रहण की मात्रा बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

प्रशासन के इस निरीक्षण से डेयरी संचालन में सुधार और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में सकारात्मक कदम माने जा रहे हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here