नागौर में एरिया डोमिनेशन अभियान: 201 अपराधी गिरफ्तार, 63 प्रकरण दर्ज

0
30
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा): नागौर जिले में पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में अवैध गतिविधियों और जघन्य अपराधों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए दो दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया।


70 टीमों ने की बड़ी कार्रवाई

अभियान के तहत पुलिस की 70 टीमों के 303 सदस्यों ने जिलेभर में 211 स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान वांछित, ईनामी, हिस्ट्रीशीटर, स्थायी वारंटी और फरार अपराधियों को चिह्नित कर कार्रवाई की गई।


201 अपराधी गिरफ्तार, कई मामलों में कार्रवाई

अभियान में कुल 201 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 63 प्रकरण दर्ज किए गए और 52 आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई में शामिल मामले—

  • 03 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट
  • 22 प्रकरण आबकारी अधिनियम
  • 03 प्रकरण आर्म्स एक्ट
  • 23 प्रकरण एमएमआरडी
  • 12 अन्य आपराधिक मामले

अपराधियों पर कसा शिकंजा

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी चोरी, नकबजनी, मारपीट, अवैध मादक पदार्थ और लूट जैसी गंभीर वारदातों में संलिप्त थे।


यह अभियान जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और फरार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के उद्देश्य से चलाया गया, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here