मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओड समाज को बड़ी सौगात

0
33
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओड समाज को बड़ी सौगात देते हुए जयपुर में छात्रावास और रामदेवरा में धर्मशाला के लिए भूमि आवंटन की घोषणा की। रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में उन्होंने समाज के ऐतिहासिक योगदान को सराहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओड समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है, जिसने किलों, महलों और जल संरचनाओं के निर्माण में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि जल संरक्षण की परंपरा को मजबूत करने में इस समाज की अहम भूमिका रही है

सरकार की योजनाओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पेयजल और सिंचाई परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है, साथ ही किसानों को दिन में बिजली दी जा रही है। उन्होंने नरेन्द्र मोदी की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं—जनधन, उज्ज्वला, हर घर जल और किसान सम्मान निधि—का भी उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि “श्रमिकों का सम्मान, सहूलियत और सुरक्षा ही श्रम नीति का आधार है”। उन्होंने बताया कि ई-श्रम पोर्टल, पेंशन योजनाएं, न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से श्रमिकों को सशक्त बनाया जा रहा है।

अंत में उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि कौशल विकास अपनाएं, शिक्षा को बढ़ावा दें और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में ओड समाज के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Previous articleकठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी: मंत्री जोराराम कुमावत
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here