मूंडवा में बालिकाओं ने निकाली जागरूकता रैली, शिक्षा का दिया संदेश

0
35
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर/मूंडवा (प्रदीप कुमार डागा)। राजकीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने शहर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित किया। रैली के माध्यम से बालिकाओं ने समाज को यह संदेश दिया कि शिक्षा हर व्यक्ति के जीवन के लिए आवश्यक है, विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

रैली के दौरान छात्राओं ने नारे लगाए—
“ज्ञान का दीप जलाएंगे, जग में फैला अंधेरा मिटाएंगे”
“बेटा-बेटी एक समान, सबको मिले शिक्षा से सम्मान”
“महंगी फीस से बचाना है, सरकारी स्कूल में पढ़ाना है”

बालिकाओं ने आमजन से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों, खासकर बेटियों को शिक्षा से वंचित न रखें और सरकारी विद्यालयों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

संस्था प्रधान ने भी इस अवसर पर कहा कि हर अभिभावक को अपनी बेटियों को आगे तक पढ़ाना चाहिए, क्योंकि आज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और परिवार व समाज का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में लोग अपनी बेटियों पर और अधिक गर्व महसूस करेंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here