मोदी सरकार की 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की कार्यसभा आयोजित हुई

0
188
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, भरतपुर पर मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर जिला कार्यषाला का आयोजन किया गया, कार्यषाला की विधिवत शुरूआत भारत माता एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की गई। दीप प्रज्जवलन करने वालों में प्रदेष उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, जिला अध्यक्ष षिवानीदायमा, प्रदेष प्रवक्ता शैलेशकौषिक, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र गोयल और मनोज भारद्धाज, जिला समन्वयक भानूप्रतापराजावत, जिला सह समन्वयक ब्रजेष अग्रवाल, युधिष्ठिरपानहौरी, जगत सिंह गुर्जर रहे। कार्यक्रम की अध्क्षता भाजपा जिला अध्यक्ष षिवानीदायमा ने की। मुख्य वक्ता प्रदेष उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा रहे। मुख्य वक्ता ने अपने उद्वोद्धन में कहा कि भाजपा को मजबूत करना है तो आम जनता को पार्टी की देष के प्रति विचारधारा से अवगत कराना है तथा पार्टी का प्रतिविम्ब बूथ स्तर तक पहुंचाना है। मुख्य वक्ता ने अपने वक्तव्य में बताया कि मोदी सरकार के सफलतमगौरवमयी 11 साल पूर्ण होने पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘संकल्प से सिद्धी’ तक कार्यक्रम के अंतर्गत 9 जून से 21 जून तक देषव्यापी अभियान चलाया जा रहा है, यह अभियान विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा-सुषासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल पर आधारित रहेगा। यह कार्यक्रम 11 चरणों में सम्पन्न किया जाएगा। प्रथम चरण में कार्यक्रम की पूर्व तैयारी हेतु जिला स्तर पर एवं मण्डल स्तर पर कार्यषाला का अयोजन किया जाएगा। दूसरे चरण में ‘बदलता भारत, मेरा अनुभव’ पर डिजीटल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। तीसरे चरण में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्रियों द्वारा मीडिया संवाद किया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here