“मेरा जुनून” परीक्षा ने जालोर जिले में रचा नया कीर्तिमान

0
210
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सुरेश धवल

जालोर। “मेरा जुनून हर बच्चे का सपना” अभियान के तहत आज जालोर जिले के उम्मेदाबाद, बोकड़ा, आहोर, गोडन, साणवाड़ा, भुट्टी, दयालपुरा, पावटा समेत 19 से अधिक स्थानों पर एक साथ परीक्षा आयोजित की गई। इस ऐतिहासिक आयोजन में 700 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपने भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम बढ़ाया। परीक्षा संचालन में 30 से अधिक ‘विलेज चैम्पियंस’ ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने स्थानीय स्तर पर समस्त व्यवस्थाएं संभालते हुए परीक्षा को व्यवस्थित और सफल बनाया।

इस अवसर पर ZENCIEDUC GLOBALLY LEARNING PVT. LTD. के डायरेक्टर पंकज कुमार स्वयं विभिन्न केंद्रों पर पहुँचे और परीक्षा की निगरानी करते हुए व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों का उत्साह बढ़ाया और बताया कि “‘मेरा जुनून’ न केवल बच्चों की प्रतिभा को सामने लाता है, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने का सशक्त मंच भी प्रदान करता है। हम इस मुहिम को और अधिक गांवों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” परीक्षा केंद्रों पर बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला। आत्मविश्वास से भरे इन नन्हें प्रतिभागियों ने न सिर्फ सवालों के जवाब दिए, बल्कि इस पहल के लिए आयोजकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here