लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जांच में कुछ नहीं मिला, कामकाज पुनः शुरू
नागौर/मेड़ता सिटी। मेड़ता सिटी स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की ई-मेल के जरिए मिली धमकी के मामले में पुलिस ने अहम अपडेट जारी किया है।
मेड़ता डीएसपी रामकरण सिंह मलिंडा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि धमकी भरे ई-मेल की हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल न्यायालय परिसर की गहन तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार का बम या संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि साइबर टीम ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
स्थिति सामान्य पाए जाने के बाद न्यायालय परिसर को पुनः खोल दिया गया है। न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं न्यायालय कर्मचारी वापस पहुंचकर नियमित कार्य प्रारंभ कर चुके हैं।
पुलिस ने आश्वस्त किया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

















































