लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा, बोले पीड़ितों की हर संभव मदद करेंगे जिन किसानों की खेतों की मिट्टी में बड़ा कटाव आया है वह भराव भी सरकार करेगीजिनके घर मकान टूटे हैं उनको मुआवजा मिलेगा।
सवाई माधोपुर। राजस्थान सरकार के कृषि एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सोमवार को सवाई माधोपुर जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर हालात का स्थलीय निरीक्षण किया।
प्रभावित गांवों का दौरा
डॉ. मीणा ने भाड़ोती, अजनोटी, जड़ावता, कोशाली, गोगोर, सेलू, धनौली सहित आसपास के कई गांवों में पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने गांव-गांव जाकर प्रभावित परिवारों से आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याओं व पीड़ा को गंभीरता से सुना।
जिला प्रशासन को दिए सख्त निर्देश
मंत्री ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की और निर्देश दिए कि—


नुकसान का त्वरित आकलन किया जाए।
राहत कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित किया जाए।
प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता उपलब्ध करवाई जाए।
सरकार आमजन के साथ – डॉ. मीणा

निरीक्षण के दौरान डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा :
“जनता की सुरक्षा और सुविधा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस आपदा की घड़ी में सरकार पूरी तरह से आमजन के साथ खड़ी है।”












































