Home latest सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अभिनाश गहलोत रहे मकराना दौरे पर

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अभिनाश गहलोत रहे मकराना दौरे पर

0

 लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पूर्व विधायक रुपाराम मुरावतिया के छोटे भाई स्वर्गीय प्रेम प्रकाश मुरावतिया की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में की शिरकत

रिपोर्टर अब्दुल सलाम गैसावत

मकराना राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत शनिवार को मकराना दौरे पर रहे, इस दौरान उन्होंने बोरावड़ रोड पर आयोजित रक्तदान शिविर व एक शोक सभा में शिरकत की। आपको बता दे कि मंत्री सबसे पहले बोरावड रोड़ स्थित रवि मार्बल प्रतिष्ठान पर पहुंचे। जहां पर मकराना के पूर्व विधायक रूपाराम मुरावतिया के छोटे भाई स्वर्गीय प्रेम प्रकाश मुरावतिया की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर में शिरकत की। जहां पर सभी रक्तदाताओं से मुलाकात की और रक्तदान को महादान बताया। साथ ही उन्होंने स्वर्गीय प्रेम प्रकाश मुरावतिया के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान मंत्री मीडिया से भी मुखातिब हुए और उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक को मिले। इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार का निरंतर प्रयास है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। इसके बाद मंत्री पूर्व विधायक श्रीराम भींचर के निवास स्थान पर पहुंचे। जहां पर पूर्व विधायक श्रीराम भींचर की धर्मपत्नी के निधन पर आयोजित शोक सभा में शिरकत की और पूर्व विधायक की धर्मपत्नी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version