डीग। पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंडा भगवानदास डीग में वार्षिक उत्सव ओर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें पूर्व और वर्तमान भामाशाह,अभिभावक, स्टूडेंट, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक गंगाराम लवानिया ने स्कूल का वार्षिक परिवेदन प्रस्तुत किया। आगंतुक मनोहरलाल शर्मा उपसभापति नगर परिषद डीग, राहुल लवानिया सभासद,भारतेंद्र लवानिया पंचायत समिति सदस्य, धर्मवीर शर्मा पार्षद,भामाशाह ओमप्रकाश सक्सेना के प्रतिनिधि, ललित शर्मा बीजेपी शहर मंडल अध्यक्ष,गोपाल प्रसाद प्रधानाचार्य, पूर्व टीचर एवं भामाशाह देवदत्त शर्मा,राजकुमारी सक्सेना, धनेश पाराशर रहे इनका स्वागत सम्मान माला, साफा, प्रशस्ति पत्र, देकर किया, विविध कलाओं, स्कूल वर्क, पढ़ाई में प्रथम ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वालों को सम्मानित किया सभी को स्वेलपाहर नाश्ता चाय दिया गया। प्रधानाध्यापक गंगाराम लवानिया ने सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया। स्टाफ के उर्मिला,मंजू शर्मा, गुंजन,अंजली मेम को धनबाद।