लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजसमंद। सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देने के लिए दौड़ा राजसमंद ,पहली बार सड़क सुरक्षा मैराथन का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर, एसपी, सीएमएचओ, एनएचएआई के पीडी समेत अन्य अधिकारियों ने मैराथन को रवाना किया।
टोल मैनेजर जय नंदन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया की करीब 500 से अधिक प्रतिभागियों ने जागरूकता दौड़ लगाई। सड़क सुरक्षा नियम और हादसों की रोकथाम की दी जानकारी।
इस बार रोड सेफ्टी माह की थीम रखी है परवाह ,
लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,राजसमंद जिले में पहली बार सड़क सुरक्षा जागरूकता के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा मैराथन का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला प्रशासन, पुलिस और टोलवे के संयुक्त तत्वाधान में किया गया, जिसमें 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। मैराथन नौ चौकी पाल से बालकृष्ण स्टेडियम तक आयोजित की गई। इसे जिला कलेक्टर बालमुकुन्द असावा,एसपीमनीष त्रिपाठी, सीएमएचओ और एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जयनन्द मिश्रा ने रवाना किया। टोल मैनेजर जय नंदन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार सड़क सुरक्षा माह की थीम “परवाह” रखी गई है।मैराथन का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क हादसों की रोकथाम सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने और सड़क पर सावधानी बरतने के महत्व की जानकारी दी गई। इस आयोजन में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस पहल ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई और लोगों को सुरक्षित यात्रा की जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया। मैराथन के समापन का अवसर पर प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
