लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
हर घर तिरंगा” एवं “हर घर स्वच्छता” अभियान के अंतर्गत तैयार पोस्टर का विमोचन
मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भरतपुर के सेक्टर 13 में हुए बड़े भूखंड घोटाला मामले को लेकर कहा.. जांच के बाद गड़बड़ी करने वाले के खिलाफ की जाएगी कार्यवाही
भरतपुर।
भरतपुर – नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग, मंत्री झाबर सिंह खर्रा एक दिवसीय दौरे पर भरतपुर पहुंचे.जहां उन्होंने नगर निगम, भरतपुर में विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही “हर घर तिरंगा” एवं “हर घर स्वच्छता” अभियान के अंतर्गत तैयार पोस्टर का विमोचन भी किया।
मंत्री खर्रा ने भरतपुर के सेक्टर 13 में एक बड़ा भूखंड घोटाला मामले को लेकर कहा कि 2018 से 2023 का कालखंड इसमें सभी गड़बड़ी हुई इस मामले में जिला कलेक्टर और भरतपुर विकास प्राधिकरण, नगर नियुक्त निगम आयुक्त की टीम गठित की है।
तीन अधिकारियों से चर्चा हुई है और जांच के बाद जो भी आवश्यक कदम उठाने पड़ेंगे वह उठाएंगे जिसने भी गड़बड़ी करने का काम किया है उसे चिन्हित कर उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
उन्होंने भरतपुर शहर की विकास के कार्यों को लेकर कहा कि 20 दिन के बाद भरतपुर का दो दिवसीय कार्यक्रम बनाएंगे यहां की जमीनी हकीकत यहां की मूलभूत समस्याएं अब तक उसके निराकरण के लिए किए गए प्रयास कितने सफल रहे कितने असफल रहे सफलता के क्या कारण रहे और असफलता के क्या कारण रहे इनका विस्तार से चर्चा कर क्या सुधार किया जा सकता है वह काम करेंगे।









































