लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गंगधार (झालावाड़): गंगधार पुलिस ने साइबर फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलोक जायसवाल और हरिशंकर तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में फर्जी व संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं।
बरामद हुआ भारी मात्रा में दस्तावेज व सामग्री
पुलिस कार्रवाई में निम्न सामग्री जब्त की गई—
- 9 पैन कार्ड
- 11 एटीएम कार्ड
- 10 आधार कार्ड
- 2 ड्राइविंग लाइसेंस
- 4 चेकबुक
- 2 बैंक पासबुक
- कई फर्म सील व मोहर
- खाली स्टांप, किरायानामा, जीएसटी दस्तावेज व उध्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
- 6 एंड्रॉयड मोबाइल व 1 कीपैड मोबाइल (सिम कार्ड सहित)
- 1 राउटर, एडॉप्टर
- 1 यूपी नंबर रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल

कैसे हुई कार्रवाई
थानाधिकारी अमरनाथ योगी ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम गश्त पर थी, तभी पीपाखेड़ी रोड मल्हारगंज क्षेत्र स्थित एक मकान पर दबिश दी गई। वहीं से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
साइबर नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब यह जांच की जा रही है कि इस गिरोह के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और ये दस्तावेज किस तरह साइबर फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग में इस्तेमाल किए जा रहे थे।
डीएसटी प्रभारी और साइबर टीम के कांस्टेबल रवि व नरवर सिंह की इस कार्रवाई में अहम भूमिका रही।
पुलिस का मानना है कि यह गिरोह एक संगठित साइबर ठगी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है, जिसकी गहन जांच जारी है।
