लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
डग (झालावाड़): डग में विभिन्न हिंदू संगठनों और गौ सेवकों ने गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत विशाल रैली निकालकर गोवंश संरक्षण की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रमुख मार्गों से निकली रैली
रैली का शुभारंभ गायत्री मंदिर से हुआ, जो गंगाधर दरवाजा, नीम चौक, गणेश चौक, बुधवारिया दरवाजा, पुराने एवं नए बस स्टैंड होते हुए तहसील कार्यालय डग पहुंची।
रैली में बड़ी संख्या में गौ भक्त, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पूरे मार्ग में “गौ माता की जय” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन
रैली के समापन पर गौ सेवकों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि—
- गौ माता को “राष्ट्रीय माता” और “राष्ट्र पशु” घोषित किया जाए
- देशभर में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए
- गोवंश संरक्षण के लिए कड़े कानून बनाए जाएं
गो आधारित अर्थव्यवस्था और शिक्षा में सुधार की मांग
प्रदर्शनकारियों ने गोशालाओं के विकास, गव्य आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने तथा शिक्षा प्रणाली में “गो-विज्ञान” को शामिल करने की भी मांग उठाई।
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
गौ सेवकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा।
इस दौरान पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण लेकिन जोशीला माहौल देखने को मिला।